पुरानी आपसी रंजिश में हत्या के प्रयास का आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार, मोटरसाइकिल एवं पहने कपड़े बरामद*
उतई /थाना उतई क्षेत्र के जोरातराई स्थित बाबा रेस्टोरेंट में पुरानी आपसी रंजिश को लेकर आरोपी ने राजेन्द्र सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या का प्रयास किया था।
घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार होकर गुजरात के अहमदाबाद पहुंच गया था, जिसकी लगातार पतासाजी कर पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया।
तकनीकी साक्ष्य, उपलब्ध तथ्यों एवं लगातार की गई पतासाजी के आधार पर थाना उतई पुलिस टीम ने आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर दुर्ग लाया।*
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार, घटना के बाद भागने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए गए।*
घटना इस तरह हुई
राजेन्द्र सिंह प्रतिदिन की तरह चाय पीने के लिए ग्राम जोरातराई स्थित बाबा रेस्टोरेंट गए थे। वहां अपने परिचितों के साथ चाय पीने के दौरान पीछे से आए आरोपी द्वारा पुरानी आपसी रंजिश के चलते राजेन्द्र सिंह के साथ मारपीट करते हुए हत्या करने की नीयत से धारदार हथियार से गले पर वार किया गया। बचाव का प्रयास करने पर आरोपी द्वारा पेट पर भी वार करने का प्रयास किया गया। घटना में राजेन्द्र सिंह घायल हुए, जिनका उपचार अस्पताल में कराया गया।
सूचना प्राप्त होते ही थाना उतई पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच प्रारंभ की गई। फॉरेंसिक टीम की उपस्थिति में प्रकरण से संबंधित आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया गया। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया था।
पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार पतासाजी की गई। आरोपी के अहमदाबाद, गुजरात में होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा वहां पहुंचकर आरोपी का पता तलाश किया गया तथा उसे हिरासत में लेकर थाना उतई लाया गया। पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।