बड़ी खबर -कब्बडी खेलने आये रायपुर से सेलुद,हाथ पैर धोने उतरे नहर मे शिवम्,फिर वापस न आ सके,पिछले साल दो लोगो ने गँवाई थी जान

कबड्डी खेलने सेलूद आया 15 वर्षीय खिलाड़ी तंदुला नहर में बहा, तेज धार में तलाश जारी

रायपुर के गुढ़ियारी से प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचा था शिवम यादव, हाथ-पैर धोते समय फिसला पैर; साथियों ने बचाने का किया प्रयास। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा स्थित तंदुला नहर में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे हादसा हो गया। रायपुर के गुढ़ियारी से सेलूद में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने आए 15 वर्षीय खिलाड़ी शिवम यादव नहर के तेज बहाव में बह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों और साथी खिलाड़ियों के अनुसार, शिवम प्रतियोगिता स्थल के पास तंदुला नहर की ओर शौच के लिए गए थे। इसके बाद नहर किनारे हाथ-पैर धोने के दौरान काई और ढलान के कारण उनका पैर फिसल गया। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वे खुद को संभाल नहीं सके और गहरे पानी में बह गए।

शिवम को नहर में डूबता देख साथी खिलाड़ियों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की तेज धार के कारण वे सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते शिवम तेज बहाव में ओझल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सेलूद सरपंच खिलेश मार्कंडेय मौके पर पहुंचे और पाटन पुलिस सहित संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद शिवम की तलाश के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top