समाज को आगे लाने के लिये शिक्षा ही बड़ा हथियार-शीतल कोठारी
जोरातराई मे मनाया गया राजा गुरु बालकदास जयंती
16 पंथी दलों ने किया एक साथ नृत्य
दुर्ग /अदित्य भारत
महान प्रताबी राजा गुरु बालकदास जयंती समारोह जोरातराई मे धूमधाम से मनाया गया इस अवसर मे 16 पंथी दलों क़ी प्रस्तुति खास रही,आरती वंदना के साथ अथितियों का स्वागत किया गया,जयंती कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि रहे तहसील सतनामी समाज के अध्यक्ष शीतल कोठारी वही अध्यक्षता कमल टंडन ने किया विशेष रूप से दिवाकर गायकवाड,डॉ ए डी बनर्जी,पवन बंजारे,बी आर मौर्य उपस्थित रहे
शिक्षा ही प्रमुख हथियार जिससे समाज क़ी प्रगति को बल मिलता है -शीतल कोठारी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे शीतल कोठारी ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा क़ी हर समाज का प्रमुख हथियार शिक्षा होती है जिससे उसको पाने का प्रयास सबको करने चाहिए जिससे व्यक्तिगत और समाजिक दोनों का विकास संभव हो पाता है अंत गुरु के कार्यों क़ी भी प्रकाश डाला गया,सभा को कमल टंडन,दिवाकर गायकवाड,बीआर मौर्य डॉक्टर बनर्जी ने भी संबोधित किया
सभी कलाकारों को मिला सम्मान पत्र एवं प्रतिक चिन्ह
कार्यक्रम मे लगभग 100 से अधिक कलाकारों को जोरातराई सतनामी समाज क़ी ओर से प्रसस्ती पत्र एवं प्रतिक चिन्ह से सम्मानित किया गया,ऐसा करने वाला सतनामी समाज पहला है
ये रहे उपस्थित
भेमशंकर टावरे सतनामी समाज अध्यक्ष,कोषाअध्यक्ष कमल रात्रे सचिव राजेश रात्रे मदन गोपाल बंजारे जी भंडारी संरक्षक तिजूराम देशलहरे मिलऊ राम जोशी शंकरलाल देशलहरे मनोज बंजारे प्रकाश जोशी संतोष बंजारे ईश्वर मोहित चतुर्वेदी एवं समस्त सतनामी समाज जोरातराई कार्यक्रम मे उपस्थित रहे
इन पंथी दलों क़ी रही प्रस्तुति
1 सत के अंजोर पंथी पार्टी कोडेवा जिला बालोद,
2बाल विवाह पंथी पार्टी,लखोली राजनंदगांव
3सत के अंजोर पंथी पार्टी रेंगाकटेरा जिला बालोद,
4धूम धड़ाका पंथी पार्टी शेरगढ़ जिला खैरागढ़
5राजा गुरु बालक दास पंथी पार्टी सोनपरी रायपुर
6जय सतनाम पंथी पार्टी गांव लोहार पत्थरा जिला धमतरी
7सद्गुरु सतनाम पंथी जुनवानी जिला दुर्ग
8सत्य चिन्हारी पंथी पार्टी ग्राम मुडंरा जिला बालोद
9सत के प्रतीक पंथी पार्टी कोसा जिला बालोद
10 सतनाम सितारा पंथी ग्राम दामरी खैरागढ़
11 सत्य ध्वज पंथी पार्टी करेला
12सत्य के झंकार पंथी ग्राम चचा जिला दुर्ग
13जय सतनाम अनुराग धारा पर सही जिला बालोद
14राजा गुरु बालक दास बालिका पंथी डुंडेरा जिला दुर्ग
15लोकधारा पंथी पार्टी अहिवारा 16 सत्य के खोज पंथी दल खोपली जिला दुर्ग