भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए प्रभारी-सह प्रभारियों की सूची जारी की
बीरगांव सौरभ और भिलाई निगम चुनाव की कमान सवन्नी को मिली
नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने संगठन और जनप्रतिनिधियों की मजबूत टीम मैदान में उतार दी है। पार्टी ने सांसद-विधायकों के साथ महापौर और निगम-मंडल अध्यक्षों को अलग अलग नगरीय निकायों की चुनावी कमान सौंपी है। 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं। नगर निगम बीरगांव, भिलाई, रिसाली और भिलाई-चरौदा में मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। ये नेता संबंधित क्षेत्रों
में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और स्थानीय स्तर पर पार्टी की रणनीति को जमीन पर उतारने का काम करेंगे। वहीं बड़े नगरीय निकायों में सांसद, विधायक और अन्य वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी-सहप्रभारी बनाया गया है। भाजपा की इस नियुक्ति को निकाय चुनाव की तैयारियों को तेज करने करने के के साथ ही स्थानीय संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। घोषित सूची में रायपुर, बीरगांव, दुर्ग, भिलाई, भिलाई-चरौदा समेत विभिन्न नगरीय निकायों के लिए प्रभारी-सहप्रभारियों के नाम शामिल हैं।
4 नगर निगम चुनाव में इनको जिम्मेदारी
नगरीय निकाय
प्रभारी का नाम
बीरगांव-सौरभ सिंह
भिलाई -भूपेंद्र सावन्नी,,लक्ष्मी वर्मा,चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी
रिसाली-अनुराग सिंहदेव,श्वेता शर्मा, आंसू चंद्रवंशी
भिलाई-चारौदा- नीलू शर्मा