भिलाई में हमर क्लीनिक में काम करने वाली एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर की है। मृतका की पहचान अहिवारा निवासी नेहा महिलांग केb रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच साल से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के तौर पर काम कर रही थी। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।
भिलाई में हमर क्लीनिक में काम करने वाली एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। घटना जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर की है। मृतका की पहचान अहिवारा निवासी नेहा महिलांग के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच साल से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के तौर पर काम कर रही थी। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी
पांच साल से कर रही थी नौकरी।
पुलिस के अनुसार, नेहा घासीदास नगर, जामुल में एक कमरे में रहती थी। इसी कमरे में उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आयी है