
हर बच्चे का अधिकार है पोषण आहार : शिव कुमारी जोशी
जोरातराई में सेवा संकल्प के तहत पोषण आहार कार्यक्रम आयोजित
जोरातराई। सेवा संकल्प के तहत जोरातराई में पोषण आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के साथ बड़ी संख्या में गर्भवती माताएं उपस्थित रहीं। इस दौरान महिलाओं को पोषण आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की प्रभारी एवं भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष शिव कुमारी जोशी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को उत्तम स्वास्थ्य और पोषण आहार प्राप्त करने का अधिकार है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की नींव संतुलित एवं पौष्टिक आहार से मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर लगातार कार्य कर रही है, इसी उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद हरीश नायक रहे। विशेष अतिथि के रूप में राजेंद्र सिंह यादव एवं राकेश देशलहरे उपस्थित रहे। वहीं आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शिल्पा श्रीवास्तव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं मितानिनों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर ज्योति टांडी, महिला मोर्चा मंडल आईटी सेल सह-प्रभारी, सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामप्यारी मालिक, रेखा देवांगन एवं चंद्रकला खरे, सहायिका सुष्मिता मोंगराज, सुनीता यादव एवं पूनम साहू तथा मितानिन जीवन लता बाग, कांतिदेवी जोशी एवं नंदनी वर्मा उपस्थित रहीं। डंडेरा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
