कल घेरेंगे-pwd कार्यालय,बोरीगारका रोड मे पुल नहीं बनाये जाने से भड़के जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, राकेश thakur के नेतृत्व मे होगा घेराव

कलेक्टर महोदय

दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग.)

विषय

लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव बाबत ।

महोदय,

विषयान्तर्गत लेख है कि ग्राम बोरीगारका में बोरीगारका कातरो मार्ग में सड़क निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। मार्ग में टार बांध स्थित है जिसमें लगभग 60 फीट चौड़ी सड़क में पुल निर्माण न करके पाइप लगाकर सड़क निर्माण कर दिया गया है जिसका विरोध लगातार किसानों द्वारा आवेदन के माध्यम से जनदर्शन में दिनांक 18/3/2026 अनुवि अधि को 25/3/2026 को सूचना व शिकायत की गई, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर युधिष्ठिर सोनवानी द्वारा उच्च अधिकारीयों से बैठक कर समस्या हल करने का आश्वासन दिया गया एवं उसके पश्चात की कार्य पूर्ण करने की बात कही गई थी। परन्तु समस्या का समाधान किये बगैर सड़क पूर्ण कर दिया गया जबकि सडक निर्माण में पर्याप्त राशि स्वीकृत हुई थी। लेकिन सब इंजी. की लापरवाही के वजह से पुल निर्माण नहीं हो पाया जिसके कारण 1000 एकड कृषि भूमि की सिंचाई में भविष्य में समस्या हो सकती है और किसानों के लिये फसल लेने में दिक्कत परेशानी हो सकती है।

विदित हो कि दिनांक 25/3/2026 को कार्यालय अनु. अधि. जल संसाधन विभाग द्वारा भी लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र प्रेषित कर उक्त पुल निर्माण करने हेतु कहा था। परन्तु लोक निर्माण विभाग द्वारा लापरवाही व मनमानी तरीके से बिना सोचे समझे भविष्य की परेशानियों को नजर अंदाज किया गया।

अतः किसानों में आक्रोश व्याप्त है इसके विरोध में किसानों द्वारा श्री राकेश ठाकुर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दुर्ग के नेतृत्व मे लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव दिनांक बुधवार 15 अप्रैल सुबह 11 बजे से घेराव कर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जायेगा।

संलग्न 1. समस्त दस्तावेज

  1. 18/03/2026 व 25/03/2026 शिकायत पत्र
  2. 25/03/2020 को जारी पत्र कार्यालय अनु वि.अधि. जल संसाधन विभाग

राकेश हिरवानी

उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दु (छ.ग.)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top