अनुशासन से स्कूल को शिखर तक पहुंचाया, विदाई में नम हुईं आंखें ——-उतई से पवन बंजारे–
प्राचार्य चंद्रकिरण साहू की सेवा समाप्ति पर पूरा शिक्षा अमला जुटा सम्मान में, पुराने छात्र-छात्राओं ने भी पहुंचकर दी भावभीनी विदाई
। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला उतई की प्राचार्य चंद्रकिरण साहू की सेवा समाप्ति के अवसर पर आयोजित विदाई एवं सम्मान समारोह भावुक कर देने वाला रहा। अपने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से विद्यालय को जिले में विशिष्ट स्थान दिलाने वाली प्राचार्य को विदाई देने के लिए पूरा शिक्षा अमला, वर्तमान छात्राएं, शिक्षक और बड़ी संख्या में उनके पुराने छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान छात्राएं अनुशासित कतार में खड़ी होकर अपनी प्राचार्य को विदाई देती नजर आईं। अपने प्रति बच्चों, शिक्षकों और पुराने विद्यार्थियों का स्नेह देखकर चंद्रकिरण साहू भावुक हो गईं। कई पुराने छात्र-छात्राएं भी सम्मान भी किये,
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला उतई में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर रहे। विशेष अतिथि के रूप में विनोद सिन्हा, जिला समन्वयक एवं सहायक संचालक, तथा ज्ञान सिंह राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य चंद्रकिरण साहू का फूलमाला एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
अनुशासन को हमेशा सर्वोपरि माना
नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कई अतिथि रहे मौजूद।।।
कार्यक्रम को नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष सरस्वती साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। संध्या ढीढी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
स्वागत प्रतिवेदन का वाचन एल.आर. साहू, प्रभारी प्राचार्य ने किया। कार्यक्रम का संचालन पोषण मारकंडे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रमेश कुमार बारले ने किया।
इस अवसर पर सीमा दवे, श्रीमती गौरी चंद्राकर, गोरेलाल साहू, खुमान सिंह साहू, जीवन लाल साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, पी.एल. देवांगन, भगवान दास टंडन, धनीराम काकड़े, देवानंद साहू, खुमान साहू, मोतीलाल साहू, जी.एल. साहू, विमला, लालेश्वरी देशमुख, सोनू राजपूत, अनिता, हर्षद साहू, श्रीमती ईसीता साहू, किरण शर्मा, मृदुला साहू, ससात साहू, अंजना चंद्राकर, गोविंद साव, सरोज बघेल, संतोष साव, ज्ञानेंद्र साहू, संगीता राय चौधरी, शिल्पी डे, बिना दुबे, डी.डी. टंडन, ए.के. साहू, संगीता रजक, कृति प्रधान, नीलिमा गजपाल, वीरेंद्र कॉमडिया एवं सावत राम साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
“सम्मान से अभिभूत हूं, इतना सम्मान मिलेगा सोचा नहीं था”- चन्द्रकिरण साहू
विदाई समारोह के बाद चंद्रकिरण साहू ने कहा कि उन्हें इस तरह के सम्मान की उम्मीद नहीं थी। वर्तमान और पुराने विद्यार्थियों, पुराने शिक्षकों, पूर्व प्राचार्यों और साथियों ने जिस आत्मीयता के साथ उनका स्वागत और सम्मान किया, उससे वे बेहद भावुक और अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि उनके पुराने विद्यार्थी भी अपना काम छोड़कर सम्मान समारोह में पहुंचे, यह उनके लिए सबसे बड़ी खुशी और उपलब्धि है।