
वार्ड 10 से चंद्रभान ठाकुर लड़ सकते हैं चुनाव, दावेदारी को लेकर चर्चा तेज
रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं आदिवासी समाज से जुड़े चंद्रभान सिंह ठाकुर के वार्ड क्रमांक 10 से चुनाव लड़ने की चर्चा सामने आ रही है।
चंद्रभान सिंह ठाकुर रिसाली नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रहे हैं। वर्ष 2021 में वे रिसाली सेक्टर पश्चिम वार्ड से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए थे और निगम की एमआईसी में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
