नहर मे मिली लाश क़ी हुई पहचान,डुमरडीह निवासी सरोज यादव उम्र 32 वर्ष क़ी हुई,मौत के कारणों का पता नहीं चला

तंदुला नहर में मिले महिला के शव की हुई पहचान

डुमरडीह निवासी सरोज यादव के रूप में हुई पहचान, मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद

डुंडेरा क्षेत्र में शनिदेव मंदिर के समीप तंदुला नहर में रविवार को दिखाई दिए अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतका की पहचान डुमरडीह निवासी सरोज यादव, पति विष्णु यादव, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है।

नहर में शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। प्रारंभिक तौर पर शव के पानी के बहाव के साथ बहकर आने की आशंका जताई गई थी। हालांकि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

मामला आत्महत्या का है या हत्या का, अथवा इसके पीछे कोई अन्य कारण है—इस संबंध में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मौत के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top