
नगर निगम रिसाली में आगामी दिसंबर माह में महापौर व पार्षद के चुनाव क़ी तैयारी को लेकर कांग्रेस ने अपने तैयारी तेज करने बैठक करी,। चालीस वार्ड के आरक्षण के बाद राजनीतिक सरगर्मी यहां पर तेज हो गई है।भाजपा व कांग्रेस महापौर व पार्षद बनाने हेतु रणनीति बनाने लगी है।इसी परिपेक्ष्य में 19 सितंबर की संध्या इस्पात नगर रिसाली के मां कर्मा भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6की बैठक सम्पन्न हुई।पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल,निगम सभापति केशव बंछोर,मुकुंद भाऊ उपस्थित रहे,साथ मे सहित महापौर /पार्षद पद के दावेदार सामिल हुए। बैठक में कहा गया की पुनः नगर पालिक निगम रिसाली में महापौर /सभापति/एम आई सी सदस्य व 40 वार्डो में पार्षद बनाना है।आप लोग वार्ड वार आरक्षण के अनुरूप जितने वाले पार्षद प्रत्याशी का नाम ही आगे बढ़ाए
