दो साल से छेड़छाड़,मुश्किल से बच्चीया पहुंची प्रिंसिपल के पास,उन्होंने धमकी दिया फेल कर देंगे,,खुद कंप्यूटर टीचर ने किया छेड़छाड़,

2 साल से छात्राओं से छेड़छाड़, शिकायत पर प्रिंसिपल ने धमकाया- मुंह बंद रखो
| भोपालपटनम/जगदलपुर

बीजापुर जिले के एक सरकारी आवासीय स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक पर सात छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक दो साल से कंप्यूटर प्रेक्टिकल के बहाने उनसे अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने पर परीक्षा में फेल करने और बदनाम करने की धमकी देता था। छात्राओं ने प्रिंसिपल से कई बार शिकायत की, लेकिन उन्होंने मामला दबाने की कोशिश की।

आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्राओं को चुप रहने और किसी को बताने पर स्कूल से निकालने की धमकी भी दी। आखिरकार सात छात्राओं ने परिजन को आपबीती सुनाई। शनिवार को परिजन उन्हें लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे और कलेक्टर से शिकायत की। इसके बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आए। संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी है। शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी चल रही है। परिजन का कहना है कि पीड़ित छात्राओं की संख्या सात से अधिक हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि महिला पुलिस अधिकारियों और बाल संरक्षण इकाई की मौजूदगी में स्कूल की सभी छात्राओं की गोपनीय काउंसलिंग और बयान दर्ज किए जाएं।

पालकों की कलेक्टर से तीन प्रमुख मांगें

गोपनीय बयानः पीड़ित छात्राओं के बयान महिला पुलिस अधिकारियों और बाल संरक्षण इकाई की मौजूदगी में ही दर्ज किए जाएं।

पूरे हॉस्टल की काउंसलिंगः निष्पक्ष

जांच में अन्य पीड़ित छात्राएं भी सामने आ सकती हैं। इसलिए सभी छात्राओं की

गोपनीय काउंसलिंग कराई जाए।

प्रिंसिपल पर एफआईआरः आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करने के साथ दो साल तक शिकायत दबाने वाली प्रिंसिपल पर सह-अपराधी के रूप में मामला दर्ज किया जाए।

छात्राओं से अनुचित व्यवहार का मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की संयुक्त टीम जांच कर रही है। छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

-उमेश गुप्ता, एसपी, बीजापुर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top