दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी को प्रताड़ना, पति गिरफ्तार
उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी से मौत के मामले में बड़ा खुलासा
▪️ 15 अगस्त को नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या
▪️ मर्ग जांच में सामने आए दहेज प्रताड़ना के आरोप
▪️ पति पर कार नहीं मिलने को लेकर पत्नी से विवाद और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना का आरोप
▪️ घटना से एक दिन पहले भी कार की बात को लेकर विवाद होने की जानकारी
▪️ उतई पुलिस ने पति विपुल यादव (25) के खिलाफ धारा 80(2) BNS के तहत अपराध दर्ज किया
▪️ 12 सितंबर को आरोपी पति की गिरफ्तारी
▪️ पुलिस ने मर्ग जांच में मिले कथन और साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई
घटना स्थल: फेस-01 वेदांत नगर, ग्राम उमरपोटी, थाना उतई
दहेज की मांग बनी नवविवाहिता की मौत की वजह? मर्ग जांच के बाद पति पर दहेज मृत्यु का केस, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप।