विश्व महिला दिवस -डुंडेरा मे होगा आयोजन जिसमे सेवाभावी महिला शक्तियों का होगा सम्मान, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे शामिल

डुंडेरा में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस व सम्मान समारोह 8 मार्च को,

विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले मातृशक्ति का होगा सम्मान – तरुण बंजारे

उतई-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम डुंडेरा के मंगल भवन में 8 मार्च को महिला दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ग्राम की उन महिलाओं का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान दिया है।कार्यक्रम के आयोजक पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया की महिला दिवस के अवसर पर ग्राम की मातृशक्ति को सम्मानित कर उनके योगदान को समाज के सामने लाने का उद्देश्य है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहेंगे,विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top