उतई के दो वार्ड मे पीलिया का खतरा,, कई परिवार बीमार, 20 मरीजो के घर कांग्रेस पहुंची, पेयजल की समस्या सामने आयी,,स्वास्थ्य विभाग नहीं पंहुचा

बिग ब्रेकिंग:-
उतई वार्ड 14 व 15 में फैला पीलिया अनेक परिवार इसकी चपेट में

उतई:- नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 14 और, 15 में फैला पीलिया, विगत 15 दिवस से नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 14 ,15 में गंदे पानी पीने से अनेक परिवारों में फैला पीलिया लगभग 20 मरीज के घर निरीक्षण किया गया, पता चला कि नालियों में भरे गंदे पानी की वजह से घर के पीने वाले पानी में बदबूदार पानी आना अचानक शुरू हो गया वार्ड के एक दो परिवार को पहले ऐसा लगा कि हमारे घर में ही पानी खराब होने की वजह से हमारे परिवार में ही पीलिया हुआ है लेकिन धीरे-धीरे पूरे मोहल्ले में गंदे पानी की वजह से पीलिया फैल गया🙏🙏

वार्ड पार्षद के कई बार गुहार लगाने के बाद भी ब्लीचिंग पाउडर तक का छिड़काव नहीं किया गया नालियों में🙏

निरीक्षण के दौरान सभी कांग्रेस पार्टी के साथ में अपील की गई पानी गर्म करके व उबालकर ही पिए, साथ ही साथ नगर पंचायत सी एम ओ से फोन में संपर्क करने पर उन्होंने कहा की कार्रवाई की जारी है लेकिन यथास्थिति में उनकी कार्यवाही संतुष्टिप्रद नही दिख रही है 🙏🙏🙏
वर्तमान सरकार और नगर पंचायत अध्यक्ष 6 महीने में पेयजल व्यवस्था सुधार कर दिया जाएगा करके सत्ता में आई है साल बीतने को है फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ है👍हम नगर पंचायत उतई से अपील करते है सभी के स्वास्थ्य को ध्यान देते हुए साफ पेयजल की व्यवस्था की जाए व स्वास्थ्य विभाग को भी सूचित की जाए ताकि और पीलिया अपना बृहद रूप ना ले, और ये पीलिया का प्रकोप अन्य वार्ड में न फैले।

नगर पंचायत से अपील है कि वार्डवासियों का इलाज विशेष रूप से डॉक्टर के विशेष विभाग के टीम की निगरानी में ही इलाज करवाये अन्यथा किसी भी अपरिहार्य घटना होती है तो इसकी जवाबदारी नगर प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन की होगी।

निरीक्षण के दौरान डिकेंद्र हिरवानी पार्षद द्वारीका साहू पूर्व पार्षद प्रहलाद वर्मा तोषण साहू वीरेंद्र गोस्वामी तोषण साहू कांग्रेस पार्टी के साथी गण भावेश साहू टीकम डोडे योगेश माडले धनंजय नेताम रोशन साहू गुलशन शर्मा प्रेम नारायण साहू आदि उपस्थित थे🙏 पीड़ित परिवार के नाम निम्न है
गरिमा यादव यक्षित यादव कुमकुम वर्मा खेम प्रकाश वर्मा नैतिक यादव देवेंद्र सिंह ओम प्रकाश सिंह धनंजय सिंनहा मनीष साहू फाल्गुनी साहू श्रीवास चंद्राकर सुकून हेजल पिलेश्वरी लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं🙏

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top