दुर्ग जिले के पाटन-भखारा (कुरूद) मार्ग पर ग्राम कौही के समीप एक सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका अपने मायके जा रही थी, तभी तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
मृतका की पहचान 48 वर्षीय मधुबाला चंद्राकर के रूप में हुई है, जो कुरूद की निवासी थी। वे ग्राम बगौद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। मधुबाला अपने एक्टिवा वाहन क्रमांक CG05 AG 1468 से अपने मायके ग्राम आमालोरी जा रही थी।
ग्राम कौही के पास एक मोड़ पर पहुंचने के दौरान, तेज गति से आ रहे एक हाईवा ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके पर रुक गया।
रोड पर हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
दूसरी घटना
दुर्ग। दुर्ग-पाटन मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में मृतक के पिता विजय बहादुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। प्राथर्थी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उसका बेटा अर्क सिंह मोटरसाइकिल (सीजी 07 एआर 9982) से शंकराचार्य अस्पताल दुर्ग में भर्ती अपनी दादी को देखकर पाटन लौट रहा था। राजू ढाबा के पास पीछे से आ रहे हाइवा (सीजी 07 बीपी 7880) के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी।
s