मंदिर मे नॉनवेज,, बड़ा विवाद, मना क्रिसमस पार्टी, हिन्दू संघठनों ने की शिकायत, एक्शन मे पुलिस तत्काल धारा 151

जिले के सिरगिट्टी धाना क्षेत्र में एक मंदिर परिसर में मसीह समाज की क्रिसमस पार्टी को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस आयोजन की खबर स्थानीय हिंदू संगठनों को मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई और हंगामा शुरू हो गया। पुलिस को मिली शिकायत में संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर में पार्टी की गई। इसमें नॉनवेज पकाया गया जिससे मंदिर की पवित्रता नष्ट करने की गई। इस मामले में पुलिस ने आयोजन समिति पर धारा 151 के तहत

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ईसाई समुदाय की नवजीवन सेवा समिति ने यह आयोजन किया था। इसके लिए किसी से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। कार्यक्रम की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई,

हिंदू संगठनों ने किया हंगामा,हंगामे की सूचना पाते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की। हिन्दू संगठनों ने पुलिस में लिखित शिकायत भी दी, जिसमें आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई पुलिस ने प्रारंभिक जांच करते हुए धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सार्वजनिक या धार्मिक स्थल पर आयोजन के लिए प्रशासनिक अनुमति जरूरी है। बिना अनुमति इस तरह के कार्यक्रम से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि आयोजकों से दस्तावेज़ और अनुमति संबंधी पूछताछ की जा रही है। भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने सभी समुदायों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और नियमों के तहत ही आयोजन करने की अपील की है। हालांकि, इस घटना के बाद इलाके में फिलहाल शांति है, लेकिन पुलिस सतर्क है और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार निगरान

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top