शिक्षक ने छात्र के प्राइवेट पार्ट मे मारी लात, सूजन,9 छात्रों के साथ मारपीट भी, मोबाइल बैन को लेकर टीचर को आया था गुस्सा, परिजनों के शिकायत पर fir

बोरई स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई कर रहे 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। स्कूल आवासीय परिसर वाला है, जहां बाहर से आए छात्र रहकर पढ़ाई करते हैं।
क्या है पूरा मामला?
छात्रों के अनुसार,
21 फरवरी (शनिवार) को सुबह करीब 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच मोबाइल रखने की बात को लेकर विवाद हुआ।
पहले प्रिंसिपल ऑफिस में मोबाइल जमा करने के लिए कहा गया।
इसके बाद वाइस प्रिंसिपल के केबिन में बुलाकर लकड़ी के डंडे, हाथ-मुक्कों और लात से मारपीट करने का आरोप लगाया गया।
पीड़ित छात्रों ने 22 फरवरी को अपने परिजनों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।


इसके बाद 24 फरवरी को छात्र और उनके परिजन पुलगांव थाने पहुंचे और शिक्षक पीयूष कुमार तथा पीटी शिक्षक रविशंकर मंडलोई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों का आरोप
पीड़ित छात्र के पिता डोमन देशलहरा ने पुलिस को बताया कि बेटे ने फोन पर कहा कि मोबाइल रखने की बात पर उसे और उसके साथियों को वाइस प्रिंसिपल के कमरे में बुलाकर बेरहमी से पीटा गया।
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि:
पीटी शिक्षक ने जूते पहनकर एक छात्र को निजी अंग के पास लात मारी,
जिससे छात्र को सूजन और तेज दर्द की शिकायत है,
साथ ही करीब 9अन्य छात्रों के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है।
स्कूल प्रशासन का पक्ष
परिजनों का कहना है कि 23 फरवरी को जब छात्र के पिता स्कूल पहुंचे और प्रभारी प्रिंसिपल शंकर प्रसाद से घटना के बारे में पूछा, तो उन्होंने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top