बेटे ने कमा कर लिया बाइक, पिता ने माँगा पैसा, बेटे ने मना किया, गुस्से मे हंसिये से किया हमला, पिता की मौत


बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या

पैसे के विवाद में हंसिए से हमला, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने पैसे के विवाद में अपने ही पिता की हंसिए से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम संतोष साहू है। आरोपी पुत्र राहुल साहू ने हाल ही में एक सेकेंड हैंड बाइक खरीदी थी। बताया जा रहा है कि संतोष साहू को पैसों की जरूरत थी और उन्होंने बेटे से पैसे मांगे थे, लेकिन राहुल ने पैसे नहीं होने का बहाना बना दिया। इसके कुछ समय बाद जब पिता को बेटे द्वारा बाइक खरीदे जाने की जानकारी मिली, तो वे गुस्से में आ गए।

इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद बढ़ गया। पिता के लगातार गुस्से और कहासुनी से आपा खो बैठे राहुल साहू ने घर में रखे हंसिए से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे संतोष साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पुत्र राहुल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top