Sir के चक्कर में 1500 का सर चकराया,सत्यापन के लिये 15 किलोमीटर की दौर, डुंडेरा जोरातराई से 15 सो को नोटिस, युवा नेता ने रखी मांग

SIR के तहत डुंडेरा जोरातराई के 1500 से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस,मतदाता लगा रहे रिसाली का चक्कर,
सत्यापन व सुनवाई के लिए डुंडेरा में ही शिविर लगाने पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने की मांग,

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद पूर्व में आयोजित SIR के दौरान तैयार की गई निर्वाचक नामावली में दिए गए नामो के बीच विसंगतियां पाई गई है जिसमे डुंडेरा जोरातराई के लगभग 1500 मतदाताओं को नोटिस मिला है और मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में नाम बनाये रखने के लिए विभिन्न दस्तावेजो के साथ रिसाली स्थित दशहरा मैदान में सत्यापन के लिए बुलाया गया है।डुंडेरा जोरातराई में अधिक संख्या में मतदाताओं को नोटिस मिलने पर नगर निगम रिसाली व भिलाई के पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने डुंडेरा व जोरताराई के मतदाताओं के नोटिस पर सुनवाई व सत्यापन के लिए डुंडेरा में ही शिविर लगाने की मांग अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग से की है।पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने कहा कि ग्राम डुंडेरा व जोरातराई के बूथों से लगभग 1500 मतदाताओं को नोटिस मिला है और उन्हें सुनवाई और सत्यापन के लिए रिसाली में आयोजित शिविर में जाना पड़ रहा है साथ ही निर्धारित तिथि में पहुचने पर भी मतदाताओं का सत्यापन नही हो पा रहा है,मतदाताओं को निर्वाचक नियमावली में अपना नाम बनाये रखने कड़ी मशक्कत के सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों की समस्या व अधिक संख्या में नोटिस होने के कारण दोनों ग्रामो के लिए शिविर डुंडेरा में आयोजित करने की मांग की गई है ताकि मतदाताओं को सहूलियत मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top