हनुमान जयंती, पार्षद मनीष यादव के नेतृत्व मे रिसाली भिलाई मे हर्षोल्लास से मनाएगी श्री केशरी समिति-श्री हनुमान जन्मोत्सव

*पार्षद मनीष यादव जी के नेतृत्व में रिसाली-भिलाई में श्री केसरी समिति का “श्री हनुमान जन्मोत्सव” 2 अप्रैल 2026 को…

शाम 4 बजे से भव्य शोभायात्रा, ध्वजारोहण व सांस्कृतिक झांकियाँ….

श्री केसरी समिति, रिसाली (भिलाई) द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजक—पार्षद (वार्ड-25) श्री मनीष यादव (बंटी) एवं श्री केसरी परिवार—ने समस्त नगरवासियों को सपरिवार व इष्ट-मित्रों सहित सादर आमंत्रित किया है।

शोभायात्रा मार्ग: आशीष नगर, वार्ड-25 स्थित प्रियंका नगर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा प्रारंभ होकर डी.पी.एस. चौक रिसाली के हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य ध्वजारोहण के साथ समापन होगा।
मुख्य आकर्षण- श्री दुलराय अघोरी व काली माता ग्रुप, अंजोरा – संगवारी गड़वा बाजा पार्टी—आनंद धाम, सगनी – माता जसगीत, नवदुर्गा झांकी,नरसिंह भगवान की झांकी-शंकर-पार्वती माता झांकी, काली माता 5 स्वरूप झांकी, रामदरबार झांकी डी.जे. महाकाल एवं डी.जे. गजराज

आयोजक श्री मनीष यादव (बंटी) ने कहा, “हनुमान जन्मोत्सव हमारे वार्ड-रिसाली की सामूहिक आस्था और एकता का पर्व है। इस ‘शानदार पंचम वर्ष’ में आप सभी की उपस्थिति आयोजन को और भी भव्य बनाएगी। कृपया समय पर पहुँचें, अनुशासन व स्वच्छता बनाए रखें और शांतिपूर्ण माहौल में उत्सव का आनंद लें।”
श्री केसरी परिवार ने नगरवासियों, सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शोभायात्रा मार्ग व कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था में प्रशासन व वालंटियर्स का सहयोग करें।श्री केसरी परिवार, रिसाली (भिलाई)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top