भिलाई -बड़ा नाम, बड़ा प्रोफाइल, बड़ा एरिया बड़ा sex रैकेट, जूनवानी मे पकड़ाया बाहरी लड़किया,, पुलिस से झूमा झपटी

स्मृति नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी स्थित होटल क्राउड में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए होटल में दबिश दी, जहां बाहर से आई दो युवतियां मौजूद मिलीं। मामले में होटल मैनेजर के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल क्राउड में ग्राहकों को बुलाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना में यह भी बताया गया था कि इसमें शामिल महिलाएं अन्य प्रदेश से आने वाली हैं। सूचना की तस्दीक के बाद स्मृति नगर पुलिस ने होटल में रेड की कार्रवाई की।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आई थी महिला

जांच के दौरान पता चला कि दोनों युवतियां उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली हैं, जो फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। वहां से वे भिलाई आईं और होटल क्राउड में ठहरी थीं। बताया जा रहा है कि इसके बाद वे राजनांदगांव जाने की तैयारी में थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने होटल में दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।

मैनेजर करने लगा विवाद, महिला पुलिस से युवतियों ने की झुमाझटकी

एएसपी व पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि रेड के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर से होटल से संबंधित दस्तावेजजब्त किये

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top