एसडीएम हरवंश मिरी के नेतृत्व में डॉक्टरो की टीम करेंगी आस्था हॉस्पिटल उतई की जाँच, 7 दिनों के भीतर जाँच रिपोर्ट भी देना होगा, सीएमओ ने जारी किया

एसडीएम हरवंश मिरी, डॉ जे पी मेश्राम, डॉ राजकुमार नायक की टीम करेंगी जाँच

उतई स्थित निजी हॉस्पिटल आस्था हॉस्पिटल में गलत इलाज करने के कारण एक मासूम का हाथ ज्यादा ख़राब हो गया था जिसकी शिकायत परिजनों ने जिला कलेक्टर को किया गया था जिस पर कलेक्टर के निर्देश पर सीएमओ मनोज दानी ने एक टीम गठित की है

क्या है मामला
पतोरा निवासी 9 वर्षीय शलोक बंजारे के हाथ टूट जाने के कारण परिजन उसे आस्था हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ उसे पवन तिवारी द्वारा इलाज किया गया जिससे एक महीने बाद भी हाथ ठीक होने के बजाय और ज्यादा ख़राब हो गया था जिसे लेकर परिजन प्रशासन के पास पंहुचा था

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top