गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर रेलवे स्टेशनों में पंथी गीत, उपदेश एवं अमृतवाणियां बजाए जाने की मांग…..
सतनामी समाज दुर्ग ने गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर एवं डोंगरगढ़ जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों में पंथी धुन, बाबाजी के उपदेश एवं अमृतवाणिययों के प्रसारण की मांग की है, जिसमें प्रमुख रूप से पंकज चतुर्वेदी, सुनील बंजारे, सुधीर चंदेल, राजा यादव एवं चंद्रकांत साहू ने दुर्ग रेलवे अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उक्त मांग को पूरा करने बाबत् निवेदन किया|