दुर्ग: नहर किनारे मिला महिला का अधजला शव, 24 घंटे में हत्या का खुलासा
दुर्ग। ग्राम पुरई–करगाडीह पाउवारा नहर के पास खेल मैदान में 08 दिसंबर की सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड व थाना उतई पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की।
जांच के लिए छह विशेष टीमों का गठन किया गया। फुटेज खंगालने और गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच के बाद मृतका की पहचान उर्मिला निषाद (सुपेला) के रूप में हुई।
गुमशुदगी दर्ज कराने वाला विजय बांधे संदेह के दायरे में आया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि अवैध संबंधों व विवादों के कारण वह तनाव में था और 07 दिसंबर को सुनसान इलाके में उर्मिला की धारदार हथियार से हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जलाया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर को 24 घंटे में सुलझा लिया। मामले की आगे की विवेचना जारी