प्रिज़्म कॉलेज के प्रोफ़ेसर दम्पति के खिलाफ लाखो के गबन मामले मे 10 महीने बाद एफ आई आर, छात्रों से फीस की रकम अपने खातों मे डलवाये

प्रिज्म कॉलेज ऑफ फार्मेसी में लाखों का गबन, प्रोफेसर दंपती पर FIR

दुर्ग। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र स्थित प्रिज्म कॉलेज ऑफ फार्मेसी में पदस्थ प्रोफेसर पति-पत्नी द्वारा छात्रों से ली गई फीस का गबन करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो असिस्टेंट प्रोफेसरों ने 12 छात्रों से एडमिशन फीस लेकर उसे कॉलेज के खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी खाते में डिपॉजिट करवा लिया।जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने कुल 3 लाख 45 हजार रुपए छात्रों से वसूले थे। जब इस मामले में पुलिस ने प्रारंभिक शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, तो कॉलेज की प्राचार्य सीमा कश्यप ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

कोर्ट के आदेश पर शिकायत के करीब 10 महीने बाद उतई पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।क्या है पूरा मामलाकॉलेज की प्राचार्य सीमा कश्यप द्वारा कोर्ट में प्रस्तुत आवेदन में बताया गया कि सत्र 2023 में कॉलेज में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर सागर शर्मा और उनकी पत्नी गुरदीप कौर शर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग किया। दोनों ने कॉलेज के नाम पर छात्रों से फीस की राशि वसूली।आरोप है कि सत्र 2023 में प्रथम वर्ष के 6 छात्रों से प्रति छात्र 20-20 हजार रुपए नगद लिए गए। यह राशि न तो कॉलेज के आधिकारिक खाते में जमा की गई और न ही छात्रों को कोई रसीद दी गई।फरवरी 2025 में हुआ खुलासाजब फरवरी 2025 में कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्रों से फीस जमा करने की जानकारी ली गई,

तब छात्रों ने पहले ही फीस दिए जाने की बात कही। जांच में सामने आया कि फीस कॉलेज के खाते में जमा ही नहीं हुई थी, बल्कि आरोपियों के निजी खाते में जमा कराई गई थी।इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मामला कोर्ट तक पहुंचा। अब कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस जांच जारीउतई थाना पुलिस ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top