शासकीय प्राथमिक विद्यालय मातरोडीह में 77 वां गणतंत्र दिवस एवं वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत कातरो जितेन्द्र सोनी और अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति मातरोडीह के अध्यक्ष कल्याणी साहू ने की।प्रधान पाठक रेखराम कोठारी ने भारत माता,छत्तीसगढ़ महतारी एवं महापुरुषों के चित्रों पर पूजन अर्चन कर तिरंगा ध्वज फहराया।प्रभात फेरी के माध्यम से विभिन्न चौक चौराहों में तिरंगा ध्वज फ़हराया गया।तत्पश्चात शाला में अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पूजा एवं दीप प्रज्ज्वलित कर वार्षिक उत्सव का शुभारंभ किया गया।
बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत,कविता,भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।देशभक्ति नाटक “शहीदों की अमर गाथा” एवं “कृष्ण जन्म,पूतना वध,भगवान कृष्ण के बाल रूप के दर्शन हेतु भगवान शिव के गोकुल आगमन की लीला का मंचन किया गया।जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।इस अवसर पर राम्हीन बाई साहू द्वारा विद्यालय को छः नग कुर्सी एवं पंच युगलकिशोर साहू द्वारा विद्यालय में आवश्यक सामग्री हेतु एक हजार की राशि प्रदान की गई। स्व.अनिल साहू की स्मृति में उमेश यादव ने बच्चों को कॉपी एवं असवन साहू द्वारा स्टील प्लेट, खिलेश्वरी पटेल,चेतन साहू द्वारा सभी बच्चों को पेन देकर पुरस्कृत किया गया
।सरपंच जितेंद्र सोनी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर व्यक्ति को संविधान का पालन करना चाहिए।संविधान ने जहाँ हमे मौलिक अधिकार दिए है तो वहीं हमारे कुछ कर्तव्य भी है जिनका पालन करना करना चाहिए। सभा को रमेश गजपाल,युगलकिशोर साहू,रामसिंग सगरवंशी ने भी संबोधित किया।अंत मे कल्याणी साहू ने सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर प्रेमलाल सगरवंशी, शिक्षक रजनीश टंडे, चेतन साहू,डिगेंद्र पटेल,देवकी साहू,गंगदेव साहू,भुनेश्वरी यादव,आरती साहू,मीरा साहू,मेघा साहू,निधि साहू,पीताम्बर साहू,गणेश निर्मलकर, रेखलाल यादव,होल्कर मानिकपुरी उपस्थित थे।