जगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ के जशपुर में जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों जंगल में चिड़िया मारने गए थे। घटना के बाद शिकारियों ने पकड़े जाने के डर से दोनों शवों को बोरे में भरकर कागजपुड़ा डैम में फेंक दिया था।
जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम दिलीप राम खड़िया (23) और विलियम कुजूर (31) है। जो कि सेरमाटोली गांव के रहने वाले थे और दोस्त थे। दोनों युवक 6 दिनों से लापता थे। गुरुवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दोनों के शव बरामद किए गए
।
पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया है। आरोपी से पूछताछ में 4 अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।
डैम में झाड़ियों के नीचे छिपाई लाश
डरकर आरोपियों ने बिजली का तार हटाया। फिर दोनों शवों को बोरे में भरकर कागजपुड़ा डैम के पास बेशरम के पौधों की झाड़ियों के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर दोनों शवों को बरामद कर लिया है। पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण करंट से झुलसना बताया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 238 और 3(5) के केस दर्ज किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जल्द होगी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी – ASP
इस मामले में ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के बाद जांच की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शवों को बरामद किया है। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गए है