गरीबी, बुजुर्ग घर मालिक के मजे,युवती हुई गर्भवती, पैन किलर देकर मामले को दबाने का प्रयास, गर्भ मे पल रहे बच्चे समेत युवती की मौत,

गरीबी का फायदा उठाकर एक 59 साल के मकान मालिक ने 22 साल की युवती का रेप कर उसे प्रेग्नेंट कर दिया।

अपनी करतूत छिपाने के लिए आरोपी यूट्यूब में गर्भ गिराने का वीडियो सर्च कर देखता रहा। जब कुछ समझ नहीं आया तो 9वें महीने में लेबर पेन उठने पर पेन किलर की दवाई खिलाकर मां-बच्चे दोनों को मार डाला।

ये आरोपी सुनील घरडे (59) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीएसपी के रिटायर्ड कर्मचारी का बेटा है। जिसके किराए के मकान में युवती रहती थी। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है।

हुआ ये था

कोविड में पिता की मौत के बाद 22 साल की युवती अपनी मां, बहन और भाई के साथ पिछले करीब 3 साल से डौंडीलोहारा में रह रही थी। मां कमाने के लिए मजदूरी करने जाती थी। बेटा गुपचुप ठेले में बर्तन धोता था। छोटी बेटी पढ़ने जाती थी। युवती घर में रहती थी।

सुनील घरडे (59) के पिता बीएसपी में कर्मचारी थे। गांव में उनकी बहुत जमीन जायदाद थी। इसी के मकान में तीनों रहते थे। 1500 किराया देते थे। आरोपी सुनील युवती को लेकर अक्सर मजाक करता था, मैं इससे प्रेम करता हूं शादी करवा दो। युवती भी उसे दादा कहती थी।

आरोपी सुनील घरडे शादीशुदा है, उसके 2 बड़े बच्चे हैं। लेकिन पत्नी बच्चों से दूर दूसरे घर में रहती है। कुछ काम नहीं करता था। घर में टीवी देखता और युवती को बुलाकर कभी कभी पैर दबवाता था।

पैसे का लालच देकर बनाए संबंध

सुनील युवती को पैसे का लालच देने लगा। उसकी नियत बदली तो उससे संबंध बनाने लगा। लड़की को डर दिखाकर चुप करवाने लगा। कई बार रेप के बाद युवती प्रेग्नेंट हो गई। घर से बाहर निकालने की धमकी देकर उसने युवती को चुप करा दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top