फिर एक किसान ने टोकन नहीं कटने के कारण जहर खाया, अस्पताल मे, बड़ा सवाल ऑनलाइन क्या किसानों के सहायक हैँ

टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने किया जहर सेवन

गंभीर हालात में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती, खरसिया के ग्राम बकेली का मामला

रायगढ़। खरसिया विकासखंड के ग्राम बकेली में एक किसान अपना टोकन कटवाने के लिए बीते करीब 15 दिनों से भटक रहा था। इसके बाद भी जब उसका टोकन नहीं कटा तो अत्यधिक परेशान होकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने को प्रयास करते हुए जहर सेवन कर लिया। परिजन उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्तपाल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार फिलहाल किसान की हालत सामान्य है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बकेली निवासी कृष्णा कुमार गबेल की दो बड़ी बहनें हैं, जिनके नाम पर करीब 1 एकड़ खेत हैं। जिसमें वह कई वर्षों से खेती किसानी कर रहा है। चूंकि उक्त जमीन का आधिकारिक पंजीयन उसकी बहन के नाम पर है, ऐसे में

प्रक्रियाओं के लिए उसके आधार सहित मोबाइल नंबर आदि की जरूरत होती है। ऐसे में उसने अपनी बड़ी बहन के बेटे का मोबाइल नंबर दर्ज कराया था जिसमें टोकन के लिए ओटीपी आना था। पिछले करीब 15 दिनों से कृष्ण कुमार गबेल टोकन कटाने के लिए कोशिश कर रहा था। लगातार कोशिश करने के बाद भी जब टोकन नहीं कट सका तो वह काफी परेशान हो गया और इसी बीच शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जब वह अपने परिवार के साथ घर पर था तो इसी

एसडीएम व तहसीलदार पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार भी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज के लिए कहा। वहीं दूसरी ओर इस मामले की जांच करने तथा समस्या का समाधान करने का भी आश्वासन दिया। इसके अलावा अधिकारियों ने किसान को दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाने की समझाइश भी दी। बताया जा रहा है कि प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रहा है।

कीटनाशक का सेवन कर लिया। जैसे ही इस बात की जानकारी उसकी पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो उन्होंने आनन-फानन में उसे सिविल अस्पताल खरसिया में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे देर रात मेडिकल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top