कमीशन- निर्माणधीन भवन का छज्जा गिरने से मासूम की मौत,बड़ा सवाल -गुणवक्ता कहा गयी, कैसे गिरा, आशंका- चरम पर कमीशन खोरी

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरा, छठवीं के छात्र की मौत
| बलरामपुर
बलरामपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में छठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। वाड्रफनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल परिसर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से छात्र उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक छात्र की पहचान आलोक कुमार देवांगन (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शारदापुर गांव का निवासी था। आलोक माध्यमिक शाला खुटहन में कक्षा छठवीं का छात्र था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मध्यान्ह भोजन के बाद आलोक अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह स्कूल परिसर में ही निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास पेशाब करने गया था। तभी अचानक भवन का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से आलोक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस संबंध में जनपद पंचायत सीईओ निजामुद्दीन खान ने कहा कि “छज्जा गिरने से बच्चे की मौत हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
बताया जा रहा है कि स्कूल परिसर में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता रमेश देवांगन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top