नेक पहल
मृत्यु भोज में सिर्फ दाल-चावल और सब्जी परोसी जाए मृत्युभोज पर
दल्लीराजहरा
तहसील साहू संग न्याय प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ एवं महिला कर्मा समिति की बैठक स्थानीय सहू सदन में हुई। बैठक में 7 जनवरी को होने वाली राजिम जयंती में तहसील साहू संप की उपस्थिति और समाज में चल रहे मृत्यु भोज पर नए दिशा निर्देश पर निर्णय बात की गई। यह तय किया गया कि सभी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में बैठक कर राजिम जयंती में शामिल होने वाले सदस्यों की संख्या एकत्र करेंगे। यह संख्या 1 जनवरी से पहले तहसील को सौंपनी होगी। उपस्थित सदस्यों की संख्या के आधार पर बाजा के लिए वाहन और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
दल्लीराजहरा. बैठक के दौरान मौजूद चर्चा करते हुए साहू समाज के पदाधिकारी।
अध्यक्ष शीतल साहू ने कहा कि यात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति द्वारा दी जाने वाली राशि, जाने वालों की संख्या के अनुसार तय की जाएगी। उन्होंने सभी परिक्षेत्रीय अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि यात्रा सुचारू रूप से
हो सके। बैठक में समान में चल रहे मृत्यु भोज की परंपरा पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष शीतल साहू ने कहा कि समाज में व्यक्ति अपनी इच्छा अनुसार भोज कर सकता है, लेकिन कई परिवार ऐसे भी हैं जो निर्धन हैं या लंबे इलाज के बाद मृतक के पास जमा पूंजी खत्म त्म हो हो
जाती है। इसलिए निर्णय लिया गया कि मूत्यु भोज में सादा भोजन रखा जाए, ए, जिसमें दाल, चावल और सब्जी शामिल हों। परंपरा अनुसार ठेलाई और मुधवाने की व्यवस्था जारी रहेगी, लेकिन परिवार के घर का अतिरिक्त भोजन सामानिक भोन में शामिल नाहीं किया जाएगा।
सहयोग राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी: राजेश
सचिव राजेश कुमार साहू ने बताया कि सभी परिक्षेत्रीय अध्यक्ष
अपने-अपने क्षेत्र में पारिवारिक मिलन समारोह आयेजित करेंगे। इसके लिए तहसील साहू संघ की ओर से प्रत्येक परिक्षेत्र को सहयोग राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाएगी। बैठक में पूर्व अध्यक्ष तोरण लाल साहू, गोविंद राम साहू, खूबलाल साहू, कुंती साहू राजेश कुमार साहू, पनाराम साहू, चूडामणि साहू, द्रोपती साहू, यामिनी साहू राधा साहू भूमिका साहू, राजेश्वरी पोशिला साहू, तरुणा साहू उमा साहू, चंपा साह, संगीता साहू, कस्तूरी साहू, रुचि साहू, नोर्मेश्वरी साहू मौजूद थे।