प्राथमिक शाला मातरोडीह केप्रधान पाठक को सलाम, पांच क्लास को पढ़ाने मे सक्षम
शिक्षकों की कमी का रोना रोने वालों को प्राथमिक शाला मातरोडीह के प्रधानपाठक रेखराम कोठारी ने नई राह दिखाई है। यह प्रधान पाठक का ही कमाल है कि वे अकेले कक्षा पहली से पांचवीं का कमान संभाले हुए हैं। ऐसा भी नहीं है कि वहां पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई में कमजोर है। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा औचक निरीक्षण में जब मातरोडीह स्कूल पहुंचे, तो उन्हें प्रधान पाठक कक्षा पहली से पांचवीं के बच्चों को एक साथ पढ़ाते दिखे। कक्षा तीसरी के सभी बच्चों को धाराप्रवाह हिंदी वाचन, 15 तक पहाड़ा और बारह खड़ी में अभ्यस्त होने को देखते
हुए डीईओ ने शिक्षक की पीठ थपथपाई और सभी बच्चों से ताली बजवाकर उनका स्वागत किया। डीईओ ने बताया कि एक शिक्षक होने के बावजूद रेखराम कोठारी का प्रयास बाकी ऐसे सभी शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्पद है, जो शिक्षक की कमी का बहाना अक्सर बनाया करते हैं। दरअसल प्राथमिक शाला मातरोडीह में कार्यरत एक शिक्षक की ड्यूटी एसआईआर निर्वाचन में लगी है। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी प्रधान पाठक पर आ गई।
जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा ने सोमवार को शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवई, उतई, आदर्श नगर उतई, बोरीगारका, बोरीडीह, मातरोडीह, कातरो, रिसामा, अंडा के दौरे पर रहे