आत्महत्या की कोशिश में विधायक की पत्नी ने खुद को मार लिया चाकू
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल ने मंगलवार सुबह स्वयं को चाकू से मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसकी जानकारी लगते ही उन्हे गंभीर स्थिति में उपचार के लिए महारानी अस्पताल में लाया गया। पुलिस को दिए बयान में के देहांत होने के बाद मानसिक रूप से परेशान थी। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह लगभग 8 बजे धारदार चाकू से अपने हाथों की नसों को काटने के साथ गले व पेट में वार किया। विधायक के सरकारी बंगले में मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
मां के स्वर्गवास के सुमित्रा बघेल (51) ने बताया कि मां बाद मानसिक रूप से थी घरेशान
मामले की जांच जारी
सीएसपी सुमीत कुमार ही धोत्रे ने बताया कि प्रारंभिक जांच और बयान से आत्महत्या करने की कोशिश की बात सामने आई है, जिसकी वजह मानसिक रूप से बीमार होना बताया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलुओं से से मामले की जांच कर रही है। आईसीयू में भर्ती मरीज से डाक्टरों ने 3-4 दिन तक बातचीत करने से मना किया है।