पत्नी को किराना दुकान भेजना पति को ही पड़ा भारी, दुकानदार के साथ भागी, पति वियोग मे लगाया फांसी, नहीं रहे


पत्नी बीजेपी नेता के बेटे संग फरार, वियोग में पति ने लगाई फांसी

किराना दुकान में शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग, सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलपान से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। पत्नी के घर छोड़कर चले जाने के करीब एक माह बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान देवलाल मरकाम के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार देवलाल मरकाम की पत्नी का गांव के ही एक बीजेपी नेता छोटेलाल के बेटे दद्दू कौशिक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह रिश्ता किराना दुकान से शुरू हुआ। देवलाल ने कई बार अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बावजूद परिवार बचाने के लिए उसे अपने साथ रखा।

हालांकि कुछ समय बाद पत्नी दद्दू कौशिक के साथ घर छोड़कर चली गई। पत्नी के चले जाने के बाद देवलाल गहरे मानसिक तनाव में आ गया। करीब एक माह तक अकेलेपन और वियोग से जूझने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में पत्नी के फरार होने और मानसिक पीड़ा का उल्लेख किया गया है, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सुसाइड नोट के आधार पर सभी पहलुओं की गंभीरता से जाच कर रही है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top