लाल मैदान अब औऱ ज्यादा आकर्षक,, विधायक रिकेश ने किया डोमेषेध के लिए भूमिपूजन,जल्द ही नये रूप मे

आज लालमैदान के पवित्र प्रांगण में हमारे वैशालीनगर विधानसभा के लाडले व लोकप्रिय विधायक श्री रिकेश सेन जी द्वारा मातारानी के शारदीय नवरात्र उत्सव हेतु मुख्य भव्य डोमशेड निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।

आज भूमिपूजन पश्चात ही लालमैदान,पावर हाउस,भिलाई में मातारानी के भव्य डोमशेड निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है।

आपको ज्ञात हो कि नेताजी सुभाष नवयुवक जागृति समिति, पिछले 55 वर्षों से लालमैदान के पवित्र प्रांगण में हर शारदीय नवरात्र के दौरान मातारानी के भव्य पंडाल का निर्माण करवा भव्य नवरात्र उत्सव का आयोजन करते आ रही हैं।जो कि हमारे पूरे भिलाई शहर ही नहीं, छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष में अपनी अलग पहचान बनाये हुए हैं।

सुभाष नवयुवक जागृति समिति,भिलाई की सबसे पुरानी दुर्गोत्सव समितियों में एक प्रमुख समिति है। समस्त श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों और समय की मांग को देखते हुए समिति की करीब एक दशक से ये मांग थी कि लालमैदान में भी मातारानी के भव्य डोमशेड का निर्माण हो..

समिति पिछले एक दशक से लालमैदान में भव्य डोमशेड की मांग को लेकर लगभग सभी जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष प्रयासरत थी और इस मांग को भली-भांति किसी ने समझा और धरातल पर लेकर आए तो वो है हमारे लाडले विधायक श्री रिकेश सेन जी ने।

ये श्री रिकेश सेन जी प्रबल इच्छाशक्ति, जनहितैषी कार्यों के लिए साफ नियत और मातारानी की इच्छा ही कहेंगे जो कार्य किसी और जनप्रतिनिधि के हाथों नहीं हो पाया वो ऐतिहासिक कार्य आज हमारे विधायक श्री रिकेश सेन जी के द्वारा पूर्ण होता दिख रहा है।

लालमैदान में भव्य डोमशेड निर्माण हो जाने से न‌ केवल शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को लाभ होगा अपितु विभिन्न पुलिस, प्रशासनिक,शासकीय,धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इसका लाभ सभी को देखने मिलेगा।

आपको ज्ञात हो कि शारदीय नवरात्र उत्सव 2025 के प्रथम दिवस लालमैदान में ही अन्य 15 लाख के डोमशेड का लोकार्पण विधायक श्री रिकेश सेन जी ने किया है और आज करीब 1 करोड़ 15 लाख के विभिन्न विकास कार्य जिसमें मुख्य डोमशेड निर्माण, हाईमास्क लाईट्स,पेवर ब्लॉक और विभिन्न सौंदर्यीकरण के कार्य सम्मिलित हैं।

लालमैदान में विभिन्न विकास कार्यों के पूर्ण होने पर आने वाले समय में निश्चित ही इसका लाभ समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को देखने मिलेगा।

नेताजी सुभाष नवयुवक जागृति समिति ने लालमैदान में मातारानी के भव्य डोमशेड निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की सौगात हेतु मातारानी में अटूट श्रद्धा रखने वाले, हमारे लाडले विधायक श्री रिकेश जी का स्वागत व‌ सम्मान किया साथ ही ऐसे अक्षय पुण्यदायी व लोकहित ऐतिहासिक कार्य हेतु साधुवाद प्रकट किया।।

भूमिपूजन के पश्चात माननीय विधायक जी के करकमलों द्वारा सभी मातारानी के भक्तों व श्रद्धालुओं को मातारानी के भंडारे का हलवा प्रसाद वितरण किया गया।

मातारानी के मुख्य भव्य डोमशेड निर्माण व विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन का कार्यक्रम समिति के आचार्य श्री बृजवासी जी महाराज द्वारा पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया जिसमें समिति के समस्त पूजा प्रभारीगण, समिति के‌ अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, संरक्षकगण सहित समस्त सम्माननीय सदस्यगण उपस्थित रहे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top