रायपुर सेन्ट्रल जेल विचाराधीन कैदी की फांसी लगाकर किया आत्महत्या, पास्को केस मे था अंदर, समाज सहित परिवार वाले धरने पर

छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी सुनील महानंद पॉक्सो के मामले में 11 नवंबर 2025 से जेल में बंद था। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी ललिता महानंद बेहोश हो गई। घटना गंज थाना क्षेत्र की है।

इस मामले में परिजनों का कहना है कि, महानंद को जेल में लगातार मेंटली और फिजिकली टॉर्चर किया जा रहा था।

जेल के बाहर परिजन, समाज के लोग और कांग्रेस नेता धरने पर बैठे हैं। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। जेलर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने बताया कि, मामले में न्यायिक जांच होगी, फिर डिटेल रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।

जेल के बाहर परिजन, समाज के लोग और कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर सुनील महानंद (30) अचानक टहलते हुए जेल में लगे पीपल के पेड़ के पास पहुंचा। जहां पेड़ की टहनी पर गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसे देखकर मौके पर मौजूद पहरेदारों ने पेड़ से नीचे उतारा, तब उसकी सांसें चल रही थी।

तत्काल उसे मेकाहारा रवाना किया, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना जेल के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। जिसमें कैदी फांसी लगाते हुए दिखाई दे रहा है। इसलिए पुलिस इसे आत्महत्या का मामला ही मान रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top