सरस्वती सायकल के तहत शा उच्च माध्य शाला पुरैना के बहनो को मिला सायकल,, शिक्षा को सुगम बनाने हेतु बेहतर पहल सरकार का -एम लक्ष्मण राव

*आज शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरैना* में आयोजित कक्षा नववीं की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना का कार्यक्रम किया गया । इस दौरान कुल *47 छात्राओं को सायकल* प्रदान की गई, जिससे उनकी शिक्षा तक नियमित पहुँच, आत्मनिर्भरता और सुरक्षित आवागमन को प्रोत्साहन मिलेगा

।यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को सशक्त बनाने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम.लक्ष्मण राव जी, एसएमडीसी अध्यक्ष सी.एच. वैकुंठ राव जी, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती माधुरी मिश्रा जी , विधायक प्रतिनिधि मंजू निषाद जी, संसद प्रतिनिधि डी.साईं जी, एसएमडीसी सदस्य श्रीमती द्रोपति यादव जी, रूपा सोना जी, शंकर यादव जी, जी .विजय जी, सोमनाथ यादव जी एवं के.एल.कुमारी जी, चंद्रवती जी, विमला विश्वकर्मा जी, लता मानिकपुरी जी, पी. अरुद्र जी, बी.लक्ष्मी जी, गीतेश्वरी ध्रुव जी सहित शिक्षकगण—

श्रीमती नंदी मैडम जी , डी वर्मा सर जी , पैकरा सर जी, शर्मा मैडम जी, रेणुका मैडम जी , सुधांशु सर जी, पंकज सर जी, अशोक सर जी, हर्षिता मैडम जी , गुंजन मैडम जी, सौरभ सर जी, तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पहल निश्चित रूप से छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा में निरंतरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top