राज्यपाल श्री डेका भिलाई छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के सम्मान समारोह मे करेंगे शिरकत,अनेक हस्तियों का करेंगे सम्मान
दुर्ग 28 मार्च,छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका भिलाई आएंगे। छत्तीसगढ़ जर्नीलिस्ट यूनियन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन मे 12 बजे भिलाई पहुंचेंगे, यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन बंजारे ने बताया क़ी कार्यक्रम के शुभारम्भ सत्र के मुख्य अथिति के रूप मे माननीय राज्यपाल महोदय उपस्थित होंगे, उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे
प्रदेश भर के पत्रकारो के शामिल होने के लिये प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे ने तैयारी का जायजा लिया है साथ मे अनेक विभूतियों और महिलाओ का सम्मान समारोह भी होगा इसी मे द्वितीय सत्र मेपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 29 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11.15 बजे लोक भवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे एस.एन.जी. आडिटोरियम सेक्टर 4 भिलाई पहुचेंगे । वे यहां पर दोपहर 12 बजे से 12.45 बजे तक छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री डेका दोपहर 12 .45 बजे भिलाई से सड़क मार्ग द्वारा लोक भवन रायपुर प्रस्थान करेंगे