घर से निकलीथी शिक्षिका जिनेश्वरी, उसके दो घंटे बाद मिली अधजली लाश मे, गुरु घासीदास जयंती मे हुयी थी शामिल

शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में मौजूद साई मंदिर के झाड़ियों में एक महिला की अधजली लाश मिली। दो दिन की कवायद के बाद हुई शिनाख्ती में पहचान माजरकट्टा स्कूल में पदस्थ शिक्षिका जिनेश्वरी कुर्रे के रूप में किया गया। घटना के बाद मौके पर कोतवाली पुलिस और पुलिस के आला अफसर पहुंच मौका मुआयना किया है। दिन- दिन-दहाड़े हुई इस वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी। मामला संगीन होने के कारण अधिकारियों के निगरानी में मामले की जांच की जा रही है।

एक दिन पहले परिवार के साथ उत्सव में थी शामिल

गरियाबंद सिविल लाइन वार्ड की रहने वाली मृतिका शादीशुदा थी। उसके बच्चे भी हैं। 18 दिसंबर को आयोजित जयंती समारोह में परिवार के साथ शामिल हुई थी। मामले में घरेलू विवाद का एंगल नजर आ रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतका की मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है।

एडिशनल एसपी जितेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि शिक्षिका शुक्रवार सुबह घर से निकली थी, फिर साई मंदिर के झाड़ियों के पीछे शव मिला है। खुद से आग लगाई हो इसके भी कोई प्रमाण घटना स्थल पर नजर नहीं आया. मामले में हर पहलू

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top