प्रसिद्ध उतई मँडई 16 जनवरी से, क्षेत्र मे अलग माहौल, 3 तक रहता हैँ गुलजार,, 3 हजार से अधिक रहता हैँ स्टाल, हवाई झूला सहित

उतई में 16 जनवरी को भव्य मंडई मेला, रंग छत्तीसा कार्यक्रम की होगी प्रस्तुति
उतई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उतई नगर में 16 जनवरी, शुक्रवार को भव्य मंडई मेला का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नगरवासियों के मनोरंजन के लिए दशहरा मैदान स्थित बहुद्देशीय मंच पर छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम “रंग छत्तीसा” का आयोजन रखा गया है।


कार्यक्रम में लोकप्रिय कलाकार पूनम विराट अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 9 बजे से होगा।
यह जानकारी नगर उत्सव समिति के अध्यक्ष खूबी राम साहू ने दी। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top