दुर्ग मे एसपी रहे इस आईपीएस का दिल का दौरा पड़ने से निधन, भिलाई से रायपुर इलाज हेतु ले जाये गया मगर, नहीं बचा पाए डॉक्टर


दुर्ग के पूर्व एसपी आईपीएस प्रखर पाण्डेय का हृदयाघात से निधन

भिलाई/रायपुर।
दुर्ग जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पाण्डेय का आज हृदयाघात से निधन हो गया। वे वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सीआईडी के पद पर पदस्थ थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिलाई में अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद तत्काल उपचार के लिए उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल, रायपुर लाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आईपीएस प्रखर पाण्डेय इससे पूर्व दुर्ग और कबीरधाम जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन से पुलिस विभाग सहित प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर है।


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top