दुर्ग जिले एक हफ्ते मे दूसरी महिला को मारकर फेंका, इस बार भिलाई मे मिला शव, पुलिस जाँच मे जुटी

दुर्ग जिले में एक हफ्ते में दूसरी सनसनीखेज वारदात
भिलाई में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

दुर्ग। दुर्ग जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। इस बार मामला भिलाई का है, जहां चन्द्र मौर्य टॉकीज के पास अंडरब्रिज में एक महिला का शव बोरी में भरकर फेंके जाने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतका की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य पहलुओं से जांच कर रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top