बायफ्रेंड करना था शादीशुदा गर्लफ्रेंड से शादी, नहीं मानी फिर पत्थर से मार डाला, पांच साल से थे दोनों रिलेशन में, शक ने पैदा कर दी थी दरार

डौंडीलोहारा क्षेत्र में जंगल से महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। 24 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, जहां उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने तत्काल डौंडीलोहारा पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। महिला की कलाई पर बने ‘KL’ टैटू के आधार पर आसपास गुमशुदगी की जानकारी जुटाई गई। बाद में मृतिका की पहचान उसके भाई द्वारा कमला राजपूत के रूप में की गई।


एसपी योगेश पटेल के निर्देश पर मामले की जांच के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने कॉल डिटेल, लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध नेमीचंद को हिरासत में लिया।
पूछताछ में पहले आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में था और शक के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी यह भी चाहता था कि वह कमला से शादी करे।
फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top