किसी संस्था को रजत वर्ष तक ले जाना एक अच्छे टीम की मेहनत का परिणाम होता हैँ, दीपशिखा विद्यालय हमें सिखाता हैँ – lalit chandrakr, mla

.)। दीपशिखा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डुमरडीह में रजत जयंती वर्ष के अवसर पर वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर रहे तथा अध्यक्षता शिक्षण समिति के अध्यक्ष प्रेम लाल सिन्हा ने की

। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं की विज्ञान प्रदर्शनी एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की गई। इस अवसर पर कक्षा 10वीं-12वीं सहित विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खिलाड़ियों तथा स्काउट-गाइड पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महानदी सदन को सर्वश्रेष्ठ हाउस घोषित किया गया। बेस्ट टीचर एवं बेस्ट स्टूडेंट का चयन किया गया। सीजीपीएससी 2024 में चयनित पूर्व छात्र आदित्य चंद्राकर का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top