बिलासपुर। नगर पालिका बोदरी की सीएमओ भारती साहू और उनके निजी सहायक सुरेश सिहोरे को एसीबी की टीम ने 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है है। सरकंडा के नूतन चौक निवासी वेदराम निर्मलकर से नक्श पास कराने के लिए रिश्वत मांगी गई तो उन्होंने शिकायत एसीबी से की। इसके बाद एसीबी ने वेदराम को रंग लगे नोट देकर भेजा। सीएमओ ने नोट देखे और अपने निजी सहायक सुरेश सिहोरे को देने के लिए कह दिया। जैसे ही सुरेश ने रुपए लिए एसीबी की टीम ने उसे और सीएमओ दोनों को गिरफ्तार कर लिया।