जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को कोर्ट ने 22 जनवरी तक के लिए रिमांड पर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने किसान से 42 लाख 78 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने 9 जनवरी को कोर्ट में चार्जशीट पेश किया। सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा ने विधायक को 22 जनवरी तक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू ने सहयोगी गौतम राठौर के साथ मिलकर किसान राजकुमार शर्मा (46) के नाम पर 42 लाख का लोन पास कराया। इसके बाद किसान से 10 ब्लैंक चेक ले लिए। इसी ब्लैंक चेक के माध्यम से अलग-अलग किस्त में फर्जी साइन से पैसे निकाल लिए।