कार्यकर्त्ता जमीनी स्तर पर मजबूथी से काम करें -ताम्रध्वज साहू
बूथ एवं पंचायत कमेंटी गठन हेतु हुई बैठक
दुर्ग। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के निर्देशानुसार मिनाक्षी नगर दुर्ग में पूर्व विधायक एवं पूर्व केबनीट मंत्री ताम्रध्वज साहू मार्गदर्शन में तथा ब्लॉक प्रभारी दुर्गा गजबे एवं ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख के उपस्थित में सम्पन्न हुआ। बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी बूथ एवं सेक्टर तथा कांग्रेस कार्यकर्त्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। यह बैठक छतीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के मंशाअनुसार संघठन सृजन के तहत बूथ कमेंटी के गठन एवं पंचायत एवं वार्ड कमेटी के ग़ठन हेतु विशेष दिशानिर्देश दिया गया। मंडल एवं सेक्टर कमेटी की सक्रियता एवं उनकी भूमिका को इंगित करते हुये मंडल एवं सेक्टर कमेटी की बैठक करना हेतु कहा गया।
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यताओं मनोबल बाढ़ते हुये कहा की बूथ एवं पंचायत की इकाई हमारे संघठन की रीड की हड्डी है।कार्यकर्त्ता जमीनी स्तर पर मजबूथी से काम करें उनकी मजबूती ही पुरे संघठन को मजबूती मिलता है इसलिए जमीनी स्तर पर बैठक लेकर इकाई का गठन करें नये कार्यकर्ता के साथ साथ पुराने कार्यकर्त्ताओं की सूद ले। ब्लॉक प्राभारी दुर्गा गजबे ने इकाई गठन के परिपेक्ष में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशो को अवगत कराया। अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस देवेंद्र देशमुख द्वारा संघठन के ढांचे को बैठक में रखा। इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष टिकेश्वरी लाल देशमुख एवं रिवेन्द्र यादव,विशाल देशमुख, योगिता चन्द्रकार, ने भी अपने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर नंद कुमार सेन,उपाध्यक्ष जनपद राकेश हिरवानी, झमित गायकवाड़, लक्ष्मी साहू, जामवंत गजपाल, डॉ पिलेश्वर साहू, घनश्याम जगपाल, मंडल प्रभारी जागेत्री साहू, मंडल अध्यक्ष नंद कुमार साहू,शिवनारायण दिल्लीवार, धमेंद्र बंजारे, देव राज चतुर्वेदी, रविंद्र सिन्हा, दिवाकर गायकवाड़, विकास चन्द्रकार, रोहित साहू, जितेंद्र साहू, डिकेंद्र हिरवानी,पुष्पा साहू, कैलाश सिन्हा, राजेन्द्र ठाकुर, प्यारी निषाद, भागवत साहू, अजय वैष्णव, मुकेश साहू, जीतेन्द्र यादव, दीपांशु यादव, हरेंद्र देव,तेजराम चंदेल, दिलीप साहू, कृष्णा साहू, बलराम चन्द्रकार इन्द्राणी यादव, द्रोपती साहू, सुनील मिश्रा, भरत निषाद, बलदाऊ देशमुख, अश्वनी सर्प, रामकुमार पटेल,बेकुंठ,रोशन साहू जनार्दन साहू, नरेश कुमार, राजेश साहू, खुमेश यदु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे।