बर्फ की आहत, ठण्ड की ठंडी दस्तक, मैंनपुर मे बर्फ की दीवारे,,, कंपा रही हैँ दुर्ग के इस इलाके जो, पार्टियों मे भी जले आलाव

छत्तीसगढ़ में के उत्तरी और मध्य क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा के पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे चला गया। सुबह मैनपाट के मैदानों में बर्फ की मोटी चादर दिखी। पत्तियों और घास में ओस की बूंदें जम गईं।

सरगुजा संभाग में पाट से लेकर मैदानी इलाकों में भी जमकर पाले पड़े हैं। शनिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सामरीपाट और सोनहत में भी बर्फ जमी है। संभाग में 31 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है। पेंड्रा और अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। यह इलाका भी भीषण ठंड की चपेट में है।

वहीं प्रदेश में लोगों को अगले 3 दिनों में ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। न्यूनतम तापमान में भी बड़े बदलाव के आसार नहीं है। लोगों को सुबह-शाम ठंड के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है।

सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस सरगुजा में रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, किसी प्रकार का वेदर अलर्ट जारी नहीं किया गया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top