18 दिसंबर को सीएम विष्णुदेव साय का भिलाई मे गुरु घासीदास जयंती मे होंगे शामिल, उनके साथ सांसद विजय बघेल, जिले के विधायक, महापौर होंगे शामिल

गुरु घासीदास जयंती पर भिलाई में भव्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

भिलाई। गुरु घासीदास जयंती के पावन अवसर पर गुरु घासीदास सेवा समिति, भिलाई द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बघेल करेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सवाडा, दुर्ग विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन तथा महापौर नीरज पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

18 दिसंबर को आयोजित इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु समिति का गठन इस प्रकार किया गया है—
अध्यक्ष: बी. एल. कुर्रे
उपाध्यक्ष: उर्मिला भास्कर
महासचिव: एन. आर. गिलहरे
सहसचिव: दिवाकर गायकवाड, राजेंद्र महिलांग
कोषाध्यक्ष: रामचंद्र देशलहरे
सहसचिव: टेक राम बंजारे

समिति ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top